भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को गिरावट के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 122 अंक की गिरावट के साथ 73,484 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 35 मिनट पर यह 0.20 फीसदी या 147 अंक की गिरावट के साथ 73,466 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.15 फीसदी या 33 अंक की गिरावट के साथ 22,719 पर ट्रेड करता दिखा।
