Stock Market Diwali Holiday: दिवाली में अब कुछ दिन ही बचे हैं। कई लोगों के मन में यह सवाल होगा कि शेयर मार्केट में कब दिवाली की छुट्टी होगी या कितने दिन मार्केट बंद रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में दिवाली की छुट्टी रहने वाली है। इस छुट्टी के दौरान दोनों एक्सचेंजों पर कोई कामकाज नहीं होगा। इस बार दिवाली सेलिब्रेशन शनिवार 18 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस दिन धनतेरस है। इसके बाद रविवार, 19 अक्टूबर को छोटी दिवाली है। फिर सोमवार 20 अक्टूबर को दिवाली है। 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा है और 23 अक्टूबर को भाई दूज है।
