Share Market News: भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1710 अंक की गिरावट के साथ 78,528 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 2.03 फीसदी या 1626 अंक की गिरावट के साथ 78,617 पर ट्रेड करता दिखा। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 2.07 फीसदी या 516 अंक की गिरावट के साथ 24,349 पर ट्रेड करता दिखा। इस गिरावट से निवेशकों को करीब 12 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मिडिल ईस्ट में लगातार युद्ध की स्थिति के चलते निवेशक जोखिम वाले बाजारों से जबरदस्त बिकवाली कर रहे हैं।