Stock Market News: भारत के दो सबसे बड़े शेयर HDFC Bank और रिलायंस इंडस्ट्रीज MSCI इमर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स के टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। इंडेक्स पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का कहना है कि साल 2000 के बाद यह पहली बार है जब इस इंडेक्स की टॉप-10 लिस्ट में भारत का कोई भी शेयर नहीं है। यह इंडेक्स दुनियाभर में 700 अरब डॉलर से अधिक के एसेट्स का प्रबंधन करने वाले पैसिव फंडों के लिए एक प्रमुख बेंचमार्क है।
