FPI investment: विदेशी निवेशक शेयर बाजार में कहां पैसा लगा रहे हैं, यह हर कोई जानना चाहता है। इसकी वजह भी है, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) भारतीय बाजार के लिए बूस्ट का काम करते हैं। ऐसे में वह जिस सेक्टर पर मेहरबान रहेंगे, उसके तेजी से उछाल मारने की संभावना बनी रहेगी। वैसे, इस साल FPI भारतीय बाजार में पैसा डालने से ज्यादा निकालते दिखे हैं। ऐसा तब है जब निफ्टी का इस साल अब तक का रिटर्न 9 प्रतिशत के आसपास रहा है।
