भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को भारी बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 485 अंक की बढ़त के साथ 74,337.93 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर यह 0.91 फीसदी या 684 अंक की बढ़त के साथ 74,510 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 50 इस समय 0.82 फीसदी या 187 अंक की तेजी के साथ 23,074 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
