भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को गिरावट के साथ खला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 288 अंक की गिरावट के साथ 72,192 पर खुला। सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर यह 0.30 फीसदी या 220 अंक की गिरावट के साथ 72,255 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 8 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी-50 इस समय 0.35 फीसदी या 76.60 अंक की गिरावट के साथ 22,544 पर ट्रेड करता दिखा।
