Best stocks to buy in 2026: शेयर मार्केट के लिए 2025 उतार-चढ़ाव वाला रहा। ऐसे में हर निवेशक के मन में यही सवाल है कि 2026 बाजार के लिहाज से कैसा रहेगा और कौन से शेयर ‘धुरंधर’ साबित होंगे? मार्केट एक्स्पर्ट्स का कहना है कि अगला साल शेयर बाजार के लिए अच्छा रह सकता है। निफ्टी के अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। वहीं, ऐसे शेयरों की लिस्ट भी सामने आ गई है, जो 2026 में बड़ी छलांग लगाने की क्षमता रखते हैं।