Adani Power share price: अडानी समूह (Adani Group) की कंपनी अडानी पावर लिमिटेड शेयर मार्केट (Stock Market) में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कंपनी का स्टॉक पिछले एक साल में 40% से अधिक का रिटर्न दे चुका है। ऐसे में निवेशकों के मन में एक सवाल है कि क्या इसमें तेजी की और कितनी गुंजाइश है? ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल ने अडानी पावर को ‘बाय’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके लिए टारगेट प्राइस 178 रुपए रखा है, जो इसके मौजूद भाव 147.36 से काफी ज्यादा है। इस लिहाज से देखें, तो फिलहाल अडानी के इस स्टॉक के ऊपर चढ़ने की संभावना मौजूद है।
