Build with AI: जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल इनोवेशन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को Rajasthan Centre of Advanced Technology (R-CAT), जयपुर में Google India के सहयोग से ‘बिल्ड विद एआई’ वर्कशॉप का भव्य आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं, स्टार्टअप्स और डेवलपर्स को आधुनिक एआई तकनीकों से जोड़कर उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के शासन सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने कहा कि राजस्थान सरकार एक मजबूत एआई इकोसिस्टम विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य का लक्ष्य केवल नई तकनीकें विकसित करना ही नहीं, बल्कि मौजूदा नागरिक सेवाओं को एआई के माध्यम से अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाना भी है।
