अपना काम स्टार्ट करने के लिए जरूरी नहीं है कि आपके पास कोई बहुत बड़ी रकम हो। आप सिर्फ 1 लाख रुपये से भी अपना काम शुरू कर सकते हैं। आज के समय में नया बिजनेस शुरू करना काफी आसान हो गया है। सोशल मीडिया और तकनीक के उपयोग से आप अपने लिए कस्टमर्स भी आसानी से खोज सकते हैं। शुरुआती लोगों के लिए, छोटे बजट के साथ शुरुआत करना ही आमतौर पर सही रास्ता है।
