Starlink 10000 Satellites: दिवाली पर हर जगह जगमगाहट है। ऐसे में कल्पना कीजिए, आकाश में 10,000 चमकते सितारे इंटरनेट बरसा रहे हों तो कैसा लगेगा! एलन मस्क (Elon Musk) की स्पेसएक्स ने ये सपना साकार कर दिखाया। 19 अक्टूबर को कैलिफोर्निया के वांडेनबर्ग बेस से फाल्कन 9 रॉकेट उड़ा, 28 स्टारलिंक उपग्रह (Starlink 10000 Satellites) ले गया। बस, कुल 10,000 का आंकड़ा पार! मस्क ने एक्स पर चिल्लाया, “टीम को बधाई! अब स्पेसएक्स (SpaceX Falcon 9 Launch 2025) के पास सबसे ज्यादा सैटेलाइट्स हैं।” ये मील का पत्थर है, दुनिया के कोने-कोने में तेज नेट पहुंचेगा। IANS की रिपोर्ट में ये स्पेस क्रांति का नया दौर कहा गया।
