Aegis Vopak Terminals Share Price: भारतीय शेयर बाजार में आज सोमवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जो बीएसई सेंसेक्स आज 606 अंक की गिरावट के साथ खुला था, वह दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर 0.18 फीसदी या 136 अंक की बढ़त के साथ 77,705 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी इस समय 0.14 फीसदी या 35.50 अंक की बढ़त के साथ 24,241 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय निफ्टी 500 पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज, सोनाटा सॉफ्टवेयर, सीई इन्फो सिस्टम्स, एजिस वोपक टर्मिनल्स और कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में देखने को मिली।
