राजस्थान में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की ड्राफ्ट लिस्ट पर दावे और आपत्तियों का निर्वाचन विभाग ने फाइनल आंकड़ा जारी कर दिया है। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आम लोगों और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) की ओर से 1 लाख 39 हजार 674 वोटर्स के नाम कटवाने के लिए फॉर्म आए हैं। 10 लाख 92 हजार 959 नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के दावे पेश किए हैं। आम लोगों ने सीधे 1 लाख 17 हजार 691 लोगों के वोटर लिस्ट से नाम कटवाने के फॉर्म दिए हैं। राजनीतिक दलों के BLA की ओर से दी गई आपत्तियों का ब्योरा दावे-आपत्तियों की तारीख बढ़ने के बाद हजारों आवेदन आए
पहले दावे-आपत्तियां पेश करने की अंतिम तारीख 15 जनवरी थी, जिसे बढ़ाकर 19 जनवरी किया गया। दावे-आपत्तियों की तारीख बढ़ाने के बाद बड़ी संख्या में फॉर्म आए हैं। 16 जनवरी तक बीजेपी के 2133 BLA ने 18896 लोगों के नाम कटवाने और 291 के नाम जुड़वाने के फॉर्म दिए थे। लोगों की तरफ से 94,996 आवेदन नाम कटवाने और 9 लाख 76 हजार 391 नाम जुड़वाने के आवेदन आए थे। तारीख बढ़ाने पर हुआ था विवाद, कांग्रेस ने गड़बड़ी का आरोप लगाया
SIR के दावे और आपत्तियों की तारीख 15 जनवरी से बढ़ाकर 19 जनवरी करने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई थी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने बीजेपी पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाए थे। इन नेताओं ने तारीख बढ़ाने पर कहा था कि बीजेपी के साथ चुनाव आयोग भी मिल गया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बीजेपी ने कांग्रेस विचारधारा के वोटर्स के नाम कटवाने के लिए बड़े पैमाने पर षडयंत्र के तहत फर्जी फॉर्म दिए हैं। कांग्रेस ने गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए जिलों में प्रदर्शन भी किए थे। बीजेपी की तरफ से हजारों फॉर्म देने पर विवाद हुआ
राजस्थान में SIR में दावे-आपत्तियों की तारीख बढ़ाने से पहले अचानक एसडीएम दफ्तरों में बीजेपी की तरफ से हजारों फॉर्म देने पर विवाद की शुरुआत हुई थी। कई फॉर्म पर ​बीएलए के साइन और नंबर तक नहीं थे। फर्जी तरीके से हजारों फॉर्म जमा करवाने के आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने इसे राष्ट्रीय मुद्दा बना लिया है। सोमवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजस्थान में अमित शाह के दौरे के बाद गड़बड़ी की साजिश रचने के आरोप लगाए थे। …….. ये खबर भी पढ़ें.. भाजपा BLA बोले-हमारे नाम से आपत्तियां फर्जी::साइन किसने किए पता नहीं: SIR को लेकर कांग्रेस ने कहा- फर्जीवाड़े का सबसे बड़ा सबूत मतदाता पुनरीक्षण कार्य (SIR) में नाम कटवाने के लिए भाजपा के बीएलए के नाम से फर्जी आपत्तियां लगवाने का मामला सामने आया है। अजमेर शहर कांग्रेस ने बीजेपी के बीएलए के साथ मंगलवार को इसका खुलासा किया। बीएलए ने भी लिखित में दिया कि आपत्तियां फर्जी हैं। (पूरी खबर पढ़ें) पूर्व मंत्री बोले-बाड़मेर के लोगों को श्रीगंगानगर का बताया:SIR विवाद पर जूली बोले- हार के डर से पंचायत-निकाय चुनाव नहीं करवा रहे बाड़मेर में कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर SIR को लेकर आपत्ति जताई। पूर्व मंत्री गफूर अहमद ने कहा-हमारे साथ में 20 बीएलए-2 भारतीय जनता पार्टी के हैं। उनके झूठे हस्ताक्षर करके हमको श्रीगंगानगर का निवासी बता दिया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)