SIP investment to become lakhpati: निवेश की शुरुआत करने वालों का पहला पड़ाव होता है लखपति बनना। यहां तक पहुंचने के बाद वह करोड़पति बनने का सपना देखते हैं। पहले इन दोनों ही लक्ष्यों तक पहुंचने में काफी समय लगता था, क्योंकि निवेश के पारंपरिक साधनों में रिटर्न ज्यादा अच्छा नहीं था। म्यूचुअल फंड ने रिटर्न की परिभाषा को बदला और सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) ने निवेश की राह को आसान बना दिया। म्यूचुअल फंड में SIP अब इनवेस्टमेंट का पसंदीदा ऑप्शन बन गया है।