SIP Calculator: अमीर बनाना हर किसी का सपना होता है। सब चाहते हैं कि वे लाइफ में करोड़पति बनें, अरबपति बनें। लेकिन ध्यान रखें कि अमीर बनने का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। यह एक लॉन्ग जर्नी है। इसके लिए एक बेहतर प्लानिंग, धैर्य और वित्तीय अनुशासन की जरूरत होती है। अमीर बनने के लिए आपको कुछ असाधारण करने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप अपनी सैलरी से हर महीने एक छोटी रकम बचाकर उसे सही जगह इन्वेस्ट करें, तो लॉन्ग टर्म में काफी सारा पैसा बना सकते हैं। ऐसा कंपाउंडिंग के चलते होता है।
