SIP Calculator: म्यूचुअल फंड एसआईपी इन दिनों काफी लोकप्रिय इन्वेस्टमेंट विकल्प बन चुका है। एम्फी के आकंड़ों के अनुसार, अगस्त में एसआईपी के जरिए निवेश 28,265 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 20 फीसदी का उछाल है। एसआईपी के जरिए लोग हर महीने एक तय रकम म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करते हैं। यहां निवेश करने पर कंपाउंडिंग यानी चक्रवृद्धि ब्याज का फायदा मिलता है, जिससे लॉन्ग टर्म में एक बड़ा फंड तैयार करने में मदद मिलती है। म्यूचुअल फंड में लॉन्ग टर्म में 12 फीसदी सालाना औसत रिटर्न मिल जाता है।