Silver Returns: अक्सर सोने की चमक में चांदी दब जाती है, लेकिन इतिहास बताता है कि यह ‘व्हाइट मेटल’ दशकों से निवेशकों का भरोसेमंद सहारा रहा है। बाजार में उतार-चढ़ाव हो, महंगाई बढ़े या वैश्विक अनिश्चितता गहराए लेकिन चांदी ने हर दौर में अपनी मजबूती साबित की है। लंबी अवधि में इसके रिटर्न इतने प्रभावशाली रहे हैं कि आज निवेशक एक बार फिर चांदी की ओर गंभीरता से देखने लगे हैं।
