Silver Rate Today: चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 14 फीसदी टूट गई हैं। हालांकि, साल 2025 में चांदी ने अपने निवेशकों को 180 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है। सप्लाई से जुड़ी बाधाओं और डिमांड बढ़ने से चांदी की कीमतों में यह जबरदस्त तेजी आई। सैमसंग द्वारा लिथियम-आयन बैटरी से सॉलिड-स्टेट बैटरी की ओर बढ़ने की घोषणा के बाद चांदी की औद्योगिक मांग बढ़ी, जिससे चांदी के दामों में तेज उछाल आया। इसके अलावा, पेरू और चाड से निर्यात आपूर्ति में बाधा (अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव के कारण) और 1 जनवरी 2026 से चीन द्वारा चांदी के निर्यात पर लगाया गया कथित ‘शैडो बैन’ ने कीमतों को आसमान पर पहुंचा दिया। हालांकि, बीते हफ्ते चांदी में मुनाफावसूली दिखी और अब कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है।