Silver Rate Today: घरेलू वायदा बाजार में इस हफ्ते चांदी का भाव 2,52,002 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ है। इस हफ्ते चांदी की कीमत में बड़ी तेजी आई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर इस हफ्ते चांदी का भाव 16,409 रुपये उछल गया है। वहीं, वैश्विक बाजार में कॉमेक्स पर चांदी 79.341 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई है। चांदी में यह उछाल मुख्य रूप से अमेरिकी डॉलर में नरमी के कारण आया है।