Silver Price Today: अगर आप चांदी में निवेश करना चाहते हैं और कीमतों में बड़ी गिरावट का इंतजार कर रहे हैं, तो आपका इंतजार फिलहाल खत्म होने वाला नहीं है। चांदी के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं और आगे भी यही सिलसिला बरकरार रहने की उम्मीद है। कमोडिटी एक्स्पर्ट्स का मानना है कि सिल्वर की मजबूती के सभी कारण मौजूद हैं। ऐसे में किसी बड़ी गिरावट की संभावना कम है।