Silver Price Today: इस फेस्टिव सीजन में चांदी की जबरदस्त किल्लत देखने को मिल रही है। देश के दो सबसे बड़े सर्राफा बाजार मुंबई के जवेरी बाजार और दिल्ली के कूचा महाजनी के कारोबारी चांदी की इस शॉर्टेज से काफी ज्यादा प्रभावित हैं। कई ज्वैलर्स सिल्वर जूलरी और चांदी से बने आइटम्स के नए ऑर्डर्स नहीं ले रहे हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली बेस्ड मुलतानी ज्वैलर्स के डायरेक्टर पुनीत दत्ता ने बताया कि उन्होंने 10 अक्टूबर से ही चांदी के नए ऑर्डर लेना बंद कर दिया है। अधिकतर ज्वैलर्स का यही हाल है। पिछले हफ्ते से कोई डील नहीं हुई है।