Silver Price Record: आज 12 दिसंबर, शुक्रवार को MCX पर चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। यह अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। चांदी का वायदा भाव 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गया है। MCX सिल्वर फ्यूचर्स का दाम दोपहर में ₹2,00,362 प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा है। यह दाम पिछली क्लोजिंग कीमत से ₹1,420 अधिक था। शाम 3:45 बजे तक MCX सिल्वर फ्यूचर्स भाव ₹1,99,623 पर ट्रेड कर रहा था।
