चांदी की कीमतों में लगातार दो दिनों से भारी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी की कीमतें आज यानी 8 जनवरी, 2026 को 10,000 रुपये प्रति किलो टूट गईं। 7 जनवरी को भी MCX पर चांदी वायदा 8,200 रुपये प्रति किलो टूटा था. 7 जनवरी को चांदी वायदा 2,50,605 पर बंद हुआ था। आज भी बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद तकरीबन 11:15 बजे ये 2,40,605 रुपये प्रति किलो तक फिसल गया।