Silver Price Crash: गुरुवार को भारतीय सिल्वर एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETFs) में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार सुबह सिल्वर ईटीएफ 20 फीसदी तक टूट गए। कीमती धातुओं में बढ़ी हुई अस्थिरता के बीच निवेशकों के बिकवाली करने से यह गिरावट आई है। निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल सिल्वर ETF और कोटक सिल्वर ETF सुबह के कारोबार में 19–20% तक लुढ़क गए। ये अपने इंडिकेटिव नेट एसेट वैल्यू (iNAV) से भी नीचे आ गए। इससे ETFs का प्रीमियम तो खत्म हुआ ही, बल्कि वह डिस्काउंट में बदल गया। ऐसे में सिल्वर ईटीएफ के निवेशकों को जबरदस्त झटका लगा है।
