सोने ने ही नहीं, बल्कि चांदी ने भी इस साल निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। घरेलू हाजिर बाजार में चांदी का भाव 1,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर चुका है। वहीं, सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs) इस साल अब तक 100 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुके हैं। इस तरह सिल्वर ईटीएफ सबसे अधिक रिटर्न देने वाले एसेट क्लास में से एक बन गई है। लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल हो सकता है कि कीमतों में यह तेजी क्या एक बबल है या एक स्ट्रक्चरल बुल मार्केट की शुरुआत है।
