Is Silver Bubble about to Burst: चांदी का भाव सोमवार को एमसीएक्स पर 2,54,174 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा था, जो कि इसका नया ऑल टाइम हाई है। इस तरह साल 2025 में चांदी की कीमत 196 फीसदी बढ़ गई है। अगर किसी ने 1 जनवरी 2025 को चांदी में 1 लाख रुपये निवेश किये होते, तो आज यह रकम 2.97 लाख रुपये हो जाती। साल 2025 के पहले दिन चांदी की कीमत 85,913 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अब सवाल यह है कि चांदी में आई यह तेजी सिर्फ बुलबुला है या इसके पीछे वास्तविक कारण हैं।