Sikkim DA Hike: दिवाली से पहले सिक्किम सरकार ने अपने सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशन लेने वालों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) में इजाफा (Sikkim DA Hike) करने का ऐलान किया है। यह फैसला महंगाई को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि लोगों की जेब पर पड़ने वाला बोझ कम किया जा सके। वित्त विभाग की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक, यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। जो कर्मचारी और पेंशनभोगी पुरानी या पूर्व-संशोधित मूल वेतन पर चल रहे हैं, उन्हें 6 प्रतिशत अतिरिक्त डीए और महंगाई राहत (Sikkim Pensioners DR Rise) मिलेगी। इससे उनका कुल डीए और डीआर अब 252 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। यह बदलाव उनकी मासिक आय में अच्छा-खासा इजाफा करेगा, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से निश्चित वेतन पर निर्भर हैं।
