Shark Tank India के नए सीजन के एक एपिसोड में जजों के बीच हुई तीखी बहस ने शो को सुर्खियों में ला दिया। इस दौरान अनुपम मित्तल और अमन गुप्ता के बीच कंटेंट और डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर मतभेद सामने आए। बहस उस वक्त और तीखी हो गई, जब boAt के CMO पद से Aman Gupta के हालिया इस्तीफे को लेकर Anupam Mittal ने तंज कस दिया। यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
