Share Market News: भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को अच्छी-खासी तेजी देखी जा रही है। ट्रंप टैरिफ के रद्द होने का असर आज बाजार पर देखने को मिल रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 0.73 फीसदी या 615 अंक की बढ़त के साथ 83,426 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर और 5 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.72 फीसदी या 185 अंक की बढ़त के साथ 25,756 पर ट्रेड करता दिखा।