Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों और अमेरिकी बाजार में बिकवाली के चलते निवेशकों की धारणा कमजोर हुई है। आज कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 800 अंक से अधिक टूट गया और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25600 के नीचे फिसल गया, जिससे दलाल स्ट्रीट पर हाहाकार की स्थिति बन गई।