भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को गिरावट के साथ शुरुआत की। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और FII की लगातार बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही 0.5 फीसदी से ज्यादा टूट गए। सुबह 9:17 बजे सेंसेक्स 415 अंक गिरकर 73,852 पर आ गया, जबकि निफ्टी 142 अंक गिरकर 23,240 पर कारोबार कर रहा था। बाजार में इस गिरावट के बाद थोड़ी बहुत रिकवरी शुरु हुई और सेंसेक्स में फिलहाल 300 अंकों की गिरावट है। वहीं, इंडिया VIX यानी वोलैटिलिटी इंडेक्स 2.5 फीसदी घटकर 16.13 पर आ गया है।
