Share Market: भारतीय शेयर बाजार में आज भारी तेजी देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 584 अंक की बढ़त के साथ 74,652 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1.55 फीसदी या 1151 अंक की बढ़त के साथ 75,233 पर ट्रेड करता दिखा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान पर और 3 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 1.38 फीसदी या 316 अंक की बढ़त के साथ 23,228 पर ट्रेड करता दिखा।
