मार्च 2026 भारतीय शेयर बाजार के लिए एक बेहद मुश्किल महीना साबित हो रहा है। वेस्ट एशिया की जंग थमने का नाम नहीं ले रही, क्रूड ऑयल आग उगल रहा है, रुपया नए रिकॉर्ड लो बना रहा है और विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकालने में लगे हैं। सेंसेक्स इस महीने 6,750 पॉइंट यानी 8.3 फीसदी गिर चुका है और विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPI) की बिकवाली अब एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर खड़ी है।
