Winter Schedule Schools: जयपुर। राजस्थान के सरकारी स्कूलों का समय इस बार तीन साल बाद तय तारीख पर बदला जा रहा है। शिक्षा विभाग ने घोषणा की है कि एक अक्टूबर से एकल पारी के स्कूल अब सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। दरअसल, शिविरा पंचांग के अनुसार एक अक्टूबर से शीतकालीन समय लागू हो जाता है, लेकिन पिछले तीन वर्षों से बढ़ती गर्मी को देखते हुए इस बदलाव को 15 अक्टूबर से लागू किया जा रहा था।
