आरबीआई द्वारा रेपो रेट को घटाने के बाद देश के प्रमुख बैंकों ने दिसंबर 2025 में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरों में बदलाव किए हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 15 दिसंबर 2025 से ब्याज दर में कुछ कटौती की है। जबकि Axis Bank ने 16 दिसंबर 2025 से नई दरें लागू की हैं। ऐसे में निवेशकों के लिए यह जानना जरूरी है कि किस बैंक की FD में सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है। आइए जानते हैं कि भारत के प्रमुख 5 बैंकों में से कौन सा बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज दे रहा है।