स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के करोड़ों ग्राहकों के बीच व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अगर आधार कार्ड अपडेट नहीं किया तो YONO ऐप ब्लॉक हो जाएगा। इस मैसेज में एक APK फाइल डाउनलोड करने को कहा जा रहा है। लेकिन यह दावा पूरी तरह फर्जी है और साइबर ठगी का हिस्सा है।