राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागौर विभाग संघ चालक हनुमान सिंह देवड़ा का शनिवार की देर रात ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। देवड़ा के निधन से पूरा संघ परिवार स्तब्ध है, क्योंकि देवड़ा संघ चालक होने के साथ साथ संघ के मजबूत स्तम्भ थे, जिन्होंने नागौर विभाग में आरएसएस के लिए लगातार काम किया और प्रत्येक स्वयंसेवक से आत्मीयता से जुड़े हुए थे। देवड़ा राजकीय सेवा में थे। उन्होंने पीटीआई के तौर पर 31 साल सरकार के शिक्षा विभाग में सेवा दी। लेकिन वे प्रदेश के उन शिक्षकों में शामिल थे, जिनके रिटायरमेंट पर पूर्व छात्रों ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने भी शिरकत की थी। इस कार्यक्रम में देश-विदेश में कार्यरत देवड़ा के पूर्व छात्रों ने देवड़ा को अपनी तरफ से एक लग्जरी कार भी गिफ्ट की थी। मुख्यमंत्री ने भी की थी देवड़ा की तारीफ
एक कार्यक्रम में गत वर्ष नागौर आये मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जब उनके बारे में स्थानीय लोगों से सुना तो खुद कहा कि आपकी लोग बहुत तारीफ कर रहे हैं, आपने जो मेहनत यहां शिक्षक रहते हुए की, वो काबिले तारीफ है। अंतिम संस्कार में भाजपा के वरिष्ठ नेता
विभाग संघ चालक हनुमान सिंह देवड़ा की अंतिम यात्रा में पूर्व नागौर सांसद और वर्तमान में चेयरमैन राजस्थान किसान आयोग, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान सीआर चौधरी सहित भाजपा के कई गणमान्य नेताओं के साथ संघ के कई वरिष्ठ में पहुंचे और अंतिम विदाई दी।