RR vs RCB Playing 11 and Head-to-Head: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 16वां मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीमें आमने-सामने होंगी। इसे महामुकाबला कहना गलत नहीं होगा क्योंकि इस सीजन में अब तक ये दोनों ही टीमें अजेय रही हैं। एक तरफ पॉइंट्स टेबल की नंबर-1 टीम राजस्थान है, जिसे अब तक कोई हरा नहीं पाया है। वहीं दूसरी तरफ तीसरे नंबर पर बैठी बेंगलुरु है, जिसने अपने दोनों शुरुआती मैच जीतकर शानदार लय पकड़ी है। आज का मैच बड़ा दिलचस्प होने वाला है क्योंकि आज किसी एक ‘रॉयल’ टीम का घमंड टूटेगा और उसे सीजन की पहली हार का स्वाद चखना पड़ेगा। दोनों टीमें अपनी बेस्ट फॉर्म में हैं, तो रोमांच की गारंटी पक्की है।