राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पहली बार किसी भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को मिले नंबर जारी किए हैं। अब RPSC अपनी परीक्षाओं में सफल होने वाले सभी उम्मीदवारों के पूरे नंबर बताएगा। पहले ऐसा नहीं होता था। यह नियम सबसे पहले आरएएस (RAS) भर्ती 2023 से शुरू किया गया है। RPSC के सचिव रामनिवास मेहता ने कहा- आरएएस भर्ती 2023 में जो उम्मीदवार इंटरव्यू के बाद सफल हुए हैं, वे अब वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं कि उन्हें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में कितने नंबर मिले हैं। इसके अलावा, RPSC ने यह भी फैसला किया है कि आगे से जिन परीक्षाओं का परिणाम आना बाकी है या जो परीक्षाएं होने वाली हैं, उन सभी में सफल होने वाले उम्मीदवारों के नंबर वेबसाइट पर बताए जाएंगे। इससे उम्मीदवारों को पता चलेगा कि उन्हें कितने नंबर मिले हैं। RAS-2023 रिजल्ट एनालिसिस, 56% ग्रामीण क्षेत्र से सिलेक्ट
RAS भर्ती-2023 के परिणामों में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है। प्रशासनिक सेवाओं में जाने वाले आधे से ज्यादा 1210 कैंडिडेट्स ग्रामीण क्षेत्र के हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग के विस्तृत एनालिसिस में खुलासा हुआ है कि कुल चयनित 2166 अभ्यर्थियों में से 55.86 प्रतिशत कैंडिडेट्स ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थी मात्र 44.14 प्रतिशत ही हैं। इसके अलावा 1306 (59.9 प्रतिशत) चयनित अभ्यर्थी पहले से ही सरकारी या निजी सेवाओं में कार्यरत थे, जबकि 872 अभ्यर्थी फ्रेशर्स रहे। इंटरव्यू के लिए बुलाए गए 2178 अभ्यर्थियों में से 1106 अभ्यर्थी केवल 6 जिलों अजमेर, अलवर, जयपुर, जोधपुर, नागौर और सीकर से हैं। इसमें जयपुर जिले से सर्वाधिक 364 (16.71 प्रतिशत) अभ्यर्थी रहे। (पूढ़ें पूरी खबर) अजमेर के कुशल चौधरी की पहली रैंक
15 अक्टूबर 2025 को राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (RAS) परीक्षा-2023 का अंतिम परिणाम घोषित किया गया था। टॉप 10 में अजमेर और नागौर जिले से 3-3 उम्मीदवार हैं। शीर्ष 3 उम्मीदवार अजमेर जिले के ही हैं। जयपुर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और बीकानेर जिले के 1-1 उम्मीदवार ने शीर्ष 10 में जगह बनाई है। अजमेर जिले के डूंगरिया कलां गांव के रहने वाले कुशल चौधरी ने RAS-2023 में टॉप किया है। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नांगल खोडिया गांव की प्रीति यादव को 218वीं रैंक मिली। प्रीति यादव के पिता इंद्राज यादव नीमराना की एक फैक्ट्री में गार्ड हैं। बेटी का परिणाम आया तब वे रात्रि ड्यूटी पर थे। प्रीति ने पिता को फोन कर कहा- पापा, मैं RAS बन गई। (पढ़ें पूरी खबर) ———– RPSC के रिजल्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… RPSC की शिकायत सरकार ने कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजी:RTI में भी एग्जाम के मार्क्स नहीं बता रहा आयोग, कैंडिडेट बोला- सुप्रीम-कोर्ट के आदेश की अवहेलना RAS भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट 15 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था। इसके बावजूद राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने भर्ती परीक्षा के पूर्ण परिणाम, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंक और मेरिट रैंक सार्वजनिक नहीं किए है। सूचना का अधिकार अधिनियम -2005 (RTI) के तहत भी आयोग ने सूचना देने से इनकार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर