सिविल जज पद पर सीधी भर्ती के लिए हुई राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा के परिणाम मंगलवार रात को जारी कर दिए गए। परीक्षा रजिस्ट्रार ने नतीजों के साथ ही सभी श्रेणियों के लिए न्यूनतम अर्हता अंक भी सार्वजनिक किए हैं। इस साल फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में न्यायिक सेवा में सिविल जज के 44 खाली पदों को भरने के लिए अधिसूचना निकाली गई थी। इसके बाद 27 जुलाई को प्रारंभिक चरण की परीक्षा संपन्न हुई, जिसका परिणाम अगस्त के तीसरे सप्ताह में घोषित किया गया था। योग्य अभ्यर्थियों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन 11 और 12 अक्टूबर को राज्य के दो प्रमुख केंद्रों – जोधपुर और जयपुर में करवाया गया था। हर वर्ग के लिए अलग रहे कटऑफ अंक: सामान्य वर्ग के लिए 150 अंक सबसे अधिक सामान्य विधवा श्रेणी में 133.5 अंक ओबीसी/एमबीसी-एनसीएल के लिए 137.5 अंक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) में 147 अंक अनुसूचित जाति वर्ग में 121 अंक अनुसूचित जनजाति वर्ग में 123 अंक अधिक पिछड़ा वर्ग-एनसीएल के लिए 120.5 अंक सामान्य भूतपूर्व सैनिक श्रेणी में 116 अंक दिव्यांग (एलडी) श्रेणी में 106 अंक दिव्यांग (दृष्टिबाधित और कम दृष्टि) में 111 अंक जल्द होंगे इंटर-व्यू अस्थायी रूप से सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के इंटरव्यू की तारीखें शीघ्र ही अधिसूचित की जाएंगी। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल तो हुए लेकिन साक्षात्कार के लिए अर्हता हासिल नहीं कर पाए, उनकी अंक-तालिका हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी।