Retirement Tips: हर कोई चाहता है कि रिटायरमेंट के बाद जिंदगी आराम से गुजरे। लेकिन इसके लिए आपको स्मार्ट वित्तीय फैसले लेने होते हैं। रिटायरमेंट के बाद के खर्चों, सेविंग और इन्वेस्टमेंट का सही मैनेजमेंट होना जरूरी है। कई बार सीनियर सिटीजंस गलत जगह पैसा निवेश करके फंस जाते हैं या उनके पास पर्याप्त सेविंग्स नहीं रह पातीं। इन सब दिक्कतों से बचने के लिए आपको ये स्मार्ट फाइनेंशियल डिसीजंस लेने चाहिए।
