Retirement Planning Tips: जब आपके पास कोई रेगुलर इनकम नहीं रहेगी, तो आपके रोजमर्रा के खर्चे कैसे चलेंगे? हम यहां रिटायरमेंट के बाद के समय की बात कर रहे हैं। फाइनेंशियल एक्सपर्ट कहते हैं कि व्यक्ति को अपनी पहली सैलरी से ही रिटायरमेंट के लिए सेविंग्स शुरू कर देनी चाहिए। अब सवाल यह है कि हमारा रिटायरमेंट फंड के लिए गोल कितनी रकम का होना चाहिए। बहुत से लोग 1 करोड़ रुपये की बात करते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि उन्हें लगता है कि एक करोड़ रुपये बहुत बड़ी रकम होती है।
