Retirement Planning: रिटायरमेंट स्कीम में जितनी जल्दी शुरुआत, उतना ज्यादा फायदा। मान लीजिए आपको 60 साल की उम्र तक एक करोड़ रुपए का कॉर्पस बनाना है। अगर 30 साल की उम्र में शुरुआत करते हैं और 10% रिटर्न मानें तो 4,800 रुपए महीने की एसआइपी से यह लक्ष्य हासिल हो सकता है। लेकिन यही काम 50 साल की उम्र में शुरू करते हैं, तो 49,600 रुपए महीने निवेश करने पड़ेंगे। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि 25-30 की उम्र में शुरू की गई 5,000 रुपये की एसआइपी 40 की उम्र में शुरू की गई 25,000 रुपये की एसआइपी से ज्यादा असरदार है।
