Retail Inflation: महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर 2025 में बड़ी गिरावट के साथ 1.54 फीसदी दर्ज हुई है। यह जून 2017 के बाद की सबसे कम महंगाई दर है। खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार चौथे महीने गिरावट के चलते महंगाई दर में यह कमी आई है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
