Real Estate News: देश में लाखों लोगों के लिए अपने घर का सपना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान होने की उम्मीद जगी है। नीति आयोग ने किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार किया है, जिसमें बिल्डर्स और घर खरीदारों के लिए टैक्स छूट, सस्ते लोन व स्टांप ड्यूटी में राहत जैसे कई वित्तीय प्रोत्साहनों का सुझाव दिया गया है। इसका मकसद तेजी से बढ़ती शहरी आबादी की जरूरतों को पूरा करना और सस्ते घरों की उपलब्धता बढ़ाना है।