Indian Real Estate: भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर (Indian Real Estate Sector)ने पिछले कुछ वर्षों में, विशेषकर कोविड महामारी के बाद, ऐतिहासिक उछाल देखा है और अब यह एक बड़े बदलाव के मुहाने पर खड़ा हुआ (Property Price Correction)है। साल 2026 में भारत का हाउसिंग मार्केट ‘अंधाधुंध तेजी’ के दौर से निकल कर ‘अनुशासित विकास’ (Disciplined Growth) के दौर में प्रवेश करने वाला (Indian Real Estate Trends)है। एक ताज़ा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि बाजार अब स्थिरता और परिपक्वता (Maturity) की ओर बढ़ रहा है।रिपोर्ट के अनुसार, 2026 भारतीय आवासीय बाजार (Housing Market 2026) के लिए एक ‘परिवर्तनकारी वर्ष’ साबित होगा। पिछले 3-4 सालों में हमने देखा कि घरों की कीमतें और बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचीं। लेकिन अब यह उन्माद थोड़ा कम होगा। ‘अनुशासित ग्रोथ’ का मतलब है कि बाजार में अब सट्टेबाजी (Speculation) कम होगी और वास्तविक मांग (Real Demand) ही बाजार को चलाएगी। डवलपर्स अब केवल नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने की होड़ में नहीं रहेंगे, बल्कि पुराने प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने और इन्वेंट्री को मैनेज करने पर ज्यादा ध्यान देंगे।
