RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने इस बार लोगों को निराश किया है। आरबीआई एमपीसी की बैठक में प्रमुख ब्याज दर यानी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया है। आरबीआई गवर्नर संजय मलहोत्रा ने बताया कि एमपीसी ने रेपो रेट को 5.5 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला लिया है। साथ ही पॉलिसी के रुख को न्यूट्रल रखा है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि इस बार आरबीआई रेपो रेट में कटौती कर सकता है।