Ratan Tata Birthday Special: रतन टाटा भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़े किस्से हमें एक सफल और बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। कल यानी 28 दिसंबर को रतन टाटा का जन्मदिन है, यदि वह होते तो यह दिन और भी ज्यादा खास हो जाता। रतन टाटा को सबका ख्याल था, अपनी वसीहत में वह सबके लिए कुछ न कुछ छोड़ गए थे। टाटा स्ट्रीट डॉग्स से बेहद प्यार करते थे और लोगों से भी उनके प्रति करुणा की अपील करते रहते थे।
