राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 15 अक्टूबर को RAS-2023 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। रिजल्ट के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि RPSC ने चयनित अभ्यर्थियों की जातिवार संख्या साझा की है। पोस्ट के अनुसार, कुल 972 पदों के लिए जाति वार चयनित उम्मीदवारों की एक सूची जारी की गई है, जिसमें विभिन्न समाज-समुदाय के उम्मीदवारों की संख्या दी गई है। इस सूची के अनुसार, जाट समाज से 203 उम्मीदवार, मीणा समाज से 105 उम्मीदवार, राजपूत समाज से 90 उम्मीदवार, बनिया (जैन) समाज से 65 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। इसी तरह विश्नोई समाज से 46 उम्मीदवार, ब्राह्मण समाज से 55 उम्मीदवार, मुस्लिम समुदाय से 40 उम्मीदवार, गुर्जर समाज से 42 उम्मीदवार, माली समाज से 21 उम्मीदवार, कुम्हार समाज से 25 उम्मीदवार, भील समाज से 10 उम्मीदवार, दलित/SC समाज से 169 उम्मीदवार और अन्य समाजों से 101 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। सबसे पहले देखिए सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट… दावे की हकीकत: क्या है इस पोस्ट का सच?
पोस्ट के दावे को आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने पूरी तरह से निराधार बताया है। रामनिवास मेहता ने कहा- RPSC कभी भी किसी भी भर्ती परीक्षा के परिणाम में सफल अभ्यर्थियों के जातिगत आंकड़े सार्वजनिक नहीं करता है। मेहता ने इस फर्जी पोस्ट को प्रसारित करने वाले असामाजिक तत्वों की निंदा करते हुए कहा कि यह दुष्प्रचार शरारती तत्वों द्वारा फैलाया जा रहा है। सचिव रामनिवास मेहता नेने चेतावनी देते हुए कहा- जिस किसी भी व्यक्ति ने यह फर्जी पोस्ट शेयर की है, वे इसे तत्काल हटा लें। ऐसा न करने पर आयोग ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा। इसमें मुकदमा दर्ज कराना भी शामिल है। रामनिवास मेहता ने आम जनता से अपील की है कि वे इस तरह की भ्रामक और असत्यापित सूचनाओं पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें। टॉप-3 कैंडिडेट अजमेर जिले के
RAS-2023 में अजमेर जिले के डूंगरिया कलां गांव के रहने वाले कुशल चौधरी ने टॉप किया है। भर्ती परीक्षा के टॉप-10 अभ्यर्थियों में अजमेर और नागौर जिले से 3-3 कैंडिडेट हैं। टॉप-3 कैंडिडेट अजमेर जिले के ही हैं। जयपुर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और बीकानेर जिले के 1-1 कैंडिडेट ने टॉप-10 में जगह बनाई। RPSC की ओर से 972 पदों के लिए निकाली गई थी वैकेंसी… RAS-2023 भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 1. RAS-2023 को टॉप करने वाला लैब असिस्टेंट:तीसरी रैंक वाले बोले- परिवार ने बहुत सहा, गार्ड की बेटी भी अफसर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (RAS) परीक्षा-2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़िए…
